शादी टूटने का सदमा दुल्हन पक्ष ने प्रॉपर्टी की मांग की, दूल्हा अस्पताल में भर्ती

 शादी टूटने का सदमा

दुल्हन पक्ष ने प्रॉपर्टी की मांग की, दूल्हा अस्पताल में भर्ती



सुल्तानपुर के बंधुआ कला कस्बे में एक अजीब मामला सामने आया है। दुल्हन पक्ष द्वारा प्रॉपर्टी की मांग पर शादी टूटने के बाद दूल्हे की तबियत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


घटना 8 मई की है, जब कस्बा निवासी राजू मोदनवाल के बेटे दीपक की शादी दोस्तपुर कस्बा निवासी बखेडू लाल की बेटी रागिनी से होनी थी। मैरिज लॉन में सभी तैयारियां पूरी थीं। शाम 7 बजे दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचे।


दुल्हन पक्ष ने शादी की शर्त रखी कि लड़की के पिता अपनी सारी प्रॉपर्टी बेटी रागिनी के नाम करें। राजू द्वारा असमर्थता जताने पर दुल्हन पक्ष वाले लड़की को लेकर वापस चले गए।


इस घटना का परिवार पर गहरा असर पड़ा। राजू के मुताबिक समाज में उनकी बदनामी हुई। शुक्रवार को उनकी पत्नी सुधा का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। शनिवार को दूल्हे दीपक की तबियत बिगड़ने पर उसे हसनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post