*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
शहर के कलेक्ट्रेट के पीछे बहुप्रतीक्षित ठेले एवं खोमचे वालों के लिए वेंडिंग जोन का सांसद मेनका गांधी ने विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के साथ किया शुभारंभ। डीएम कृतिका ज्योत्सना और मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की मौजूदगी में शिलापट का किया अनावरण। पालिका अध्यक्ष ने लाभार्थियों के 50 हजार की जमानत धनराशि को बताया अनिवार्य नहीं। विधायक ने की सांसद मेनका गांधी के कार्यों की सराहना। सांसद की तरफ से पीडी केके पांडेय ने की दिहाड़ी मजदूरों को भी वेंडिंग जोन की तर्ज पर स्थान देने की घोषणा।
Tags
राज्य

