शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल सुल्तानपुर में बाल मेले का आयोजन

 


आज शेम्फोर्ड स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें   बच्चों ने अनेकोनेक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की, जिसमें त्रिजल तिवारी,आद्विक जायसवाल, सारांश जायसवाल,अयांश अनुरागी, अखिल कुमार आदि द्वारा चाचा नेहरू का अति मनभावन अभिनय किया गया तथा बच्चों के द्वारा चाचा नेहरू के जीवन पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जो कि आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही।बच्चों ने विद्यालय में अनेक प्रकार के स्टाल लगाए जिसमें खाने के विभिन्न सामानों के साथ-साथ अनेक प्रकार के खेलों की भी व्यवस्था थी।

आज के इस कार्यक्रम से एक बात निखर कर सामने आई कि बच्चे भविष्य में स्वावलंबी कैसे बनेंगे इसकी जानकारी इनको है आवश्यकता है कि हम इनको सही मार्गदर्शन करें।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार तिवारी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे जिसके कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा के नाम से पुकारते थे ।बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह तथा लगाव  को देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में संपूर्ण भारत में मनाया जाता है ।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष मासूम तथा संचया सिंह के साथ साथ साध्वी, अंशिका पांडेय,प्रणव कौशल, अनुश्री सिंह, सादिक, पूनम, निशांत आदि के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। प्राचार्य डॉ अजय कुमार तिवारी तथा चाचा नेहरू के परिधान में आये बच्चों ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विद्यालय में लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के स्टाल की नंबरिंग तथा स्थान आदि का नेतृत्व विद्यालय के कैबिनेट मेम्बरो ने किया इस प्रकार हम कह सकते हैं कि आज का संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों के सौजन्य से था जो कि बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न हुआ।

इस उपलक्ष में बच्चों को अनेकों उपहार तथा चॉकलेट चिप्स आज वितरित किए गए।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post