स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी विद्यालय में मनाया गया संस्कार महोत्सव
सुल्तानपुर।नौनिहाल हमारे ही भविष्य नहीं बल्कि देश के भविष्य हैं। स्वस्थ समाज व विकसित राष्ट्र का निर्माण संस्कार युक्त शिक्षा से ही संभव है। हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी मुहैया कराना चाहिए।ये बातें पलिया इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रवक्ता (भौतिकी) ऋषभदेव शुक्ला ने कही।श्री शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि संस्कार महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विकासखंड कूरेभार अंतर्गत ख्यातिलब्ध स्पेक्ट्रम हाई एकडमी विद्यालय जमोली का वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया।कार्यक्रम में शामिल अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मन मोह लिया। संस्कार महोत्सव कार्यक्रम के मध्य न सिर्फ बच्चों ने अपने अभिभावकों के पैर धुलकर तिलक चंदन किया। बल्कि संस्थान के चेयरपर्सन आनंद सावरण ने अपने बाबा एवं संस्थान के फाउंडर पं.रामकिशोर पांडेय के पांव पखार तिलक लगाकर माल्यार्पण किया।और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में साहित्यकारों समाजसेवियों एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पलिया इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता ऋषभदेव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की बच्चों को अंग्रेजी के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। छात्रों को लक्ष्य बनाकर समयानुसार पढ़ाई करने एवं शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखने का सुझाव दिया।विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं देते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी ग्रामीणांचल में भी उच्च शिक्षा अत्यंत रियायती शुल्क पर सभी को सुलभ करा रहा है।कहा कि बच्चे न सिर्फ हमारे परिवार के बल्कि हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं। इन्हीं के हाथों में देश की बागडोर हम सौंपने जा रहे हैं।इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा भी देना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।कई बच्चे जोकि इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा है जैसे कि बुशरा खुर्शीद विभा पटेल आराध्या मिश्रा मोहित मिश्र रितेश पाल व सुफियान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस संस्थान के संस्थापक श्री राम किशोर पांडे जी ने बच्चों को बहुत सारी शुभकामनाएं दी। संस्थान के चेयरमैन श्री आनंद सावरण जी ने पाद- प्रक्षालन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए बच्चों को होली की शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर एचआर मैनेजर अनूप मिश्रा पवन तिवारी सारिका सिंह संगीता पांडेय दुर्गेश पांडेय गौरव श्रीवास्तव श्याम बहादुर द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार इंद्र नारायण तिवारी महेंद्र सिंह सुधा सिंह विशेष शिक्षक एवं मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे अभिनव दुबे समेत सैकड़ो बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। संस्था के चेयरमैन आनन्द सावरण ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संचालन प्राचार्या ज्योति शर्मा ने किया। बताते चले कि स्पेक्ट्रम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत स्पेक्ट्रम हाई अकादमी के अलावा अन्य कोर्सेज भी संचालित किए जाते हैं जैसे कि फार्मेसी आईटीआई स्पेशल बच्चों के लिए कोर्स भी संचालित होता है।

