एम.एल.सी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया भूमि पूजन
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। जिले के दूबेपुर ब्लॉक के अंतर्गत सोमनाभार गांव में स्थित पुरातात्विक स्थल भगवान नरसिंह मंदिर का उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से समेकित पर्यटन विकास हेतु आज एम.एल.सी सुल्तानपुर अमेठी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भूमि पूजन का कार्य किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि "पुरातत्विक स्थल एवम क्षेत्रीय जनता की आस्था के केंद्र भगवान नरसिंह के इस मंदिर का और स्थल का सौंदर्यीकरण का कार्य अति आवश्यक था योगी सरकार में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य प्रमुखता के साथ हो रहा है।आपको बता दें कि इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भी एम.एल.सी शैलेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से ही दिया गया था। इस स्थल के समेकित पर्यटन विकास एवम सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. यूनिट 11 अयोध्या का चयन हुआ है। इस कार्यदाई संस्था के इंजीनियर रोहित सिंह ने बताया कि " इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लगभग 4 करोड़ 73 लाख की लागत से इस स्थल का सौंदर्यीकरण होना है जिसमें यात्री हाल शौचालय मुख्य द्वार समुचित पेयजल व्यवस्था ग्रेनाइट इंटर लाकिंग पार्किंग आदि सुविधा का विकास कार्य होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर युवा नितिन सिंह डॉ. अशोक सिंह समाजसेवी प्रधान सोमानभार राजेश प्रधान जैतापुर संदीप सिंह प्रधान धरमैंतेपुर आकाश सिंह मोनू सिंह प्रधान पलिया समाजसेवी वीरेंद्र प्रताप सिंह पप्पू सिंह वीरेंद्र सिंह एल राजेंद्र सिंह एड.अवनेश सिंह मोनू सिंह चंद्रहास सिंह राजकुमार सिंह सुनील उपाध्याय पुजारी महेश नाथ पांडे समेत दर्जनों प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और सैकड़ों क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
