कमला नेहरू संस्थान में ललितोत्सव के अन्तर्गत विविध प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन

 

कमला नेहरू संस्थान में ललितोत्सव के अन्तर्गत विविध प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन 

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  कमला नेहरू संस्थान में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक गतिविधि  ललितोत्सव के अन्तर्गत आज दिन बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न हुई। ललितोत्सव के संदर्भ में संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास व विषय पर केन्द्रित रहने के उद्देश्य से ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियां बेहतर कार्यशाला का कार्य करती हैं। इस अवसर पर ललितोत्सव की संयोजिका श्रीमती रंजना सिंह नें बताया कि ललितोत्सव एक संस्थान स्तरीय प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक गतिविधि है जो संस्थान के सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होती है । कल दिन मंगलवार को भाषण एवं निबन्ध प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गई। इसी तरह दिनांक 15 तक विविध प्रतियोगिताएं सम्पन्न होंगी। ललितोत्सव मुख्य व भव्य समारोह के दिन सभी प्रतियोगिताओं के प्रत्येक विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया जाएगा। इन्होंने कहा कि सभी  प्रतियोगिताओं में संस्थान के कला विज्ञान वाणिज्य शिक्षा गृहविज्ञान विधि एवं कृषि संकाय के सैकड़ो विद्यार्थी प्रतिभागी हैं। दिन मंगलवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में संस्थान के 40 एवं निबन्ध प्रतियोगिता में 80 विद्यार्थियों नें प्रतिभाग किया। निबन्ध में निखिल , बी एस सी चतुर्थ सेमेस्टर एवं भाषण में मंजू शर्मा प्रथम स्थान हासिल किए। भाषण प्रतियोगिता में डॉ पवन कुमार रावत तथा डॉ आलोक कुमार वर्मा एवं निबंध में डॉ शक्ति सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। वहीं दिन बुधवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा जन्नत का समूह द्वितीय स्थान प्रियंका का समूह एवं तृतीय स्थान आकांक्षा के समूह को प्राप्त हुआ।  रंगोली प्रतियोगिता में  संस्थान के 70 विद्यार्थियों नें 14 समूहों में विभक्त होकर विविध आयामी रंगोलियां बनाई। संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह उपप्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह व अन्य प्राध्यापकों नें बच्चों द्वारा निर्मित रंगोलियों का निरीक्षण किया व सराहनीय बताया। यह रंगोली प्रतियोगिता श्रीमती रंजना सिंह श्रीमती वन्दना सिंह डॉ किरन सिंह डॉ शालिनी सिंह एवं डॉ कंचन  आदि के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह व डॉ नवल्दे भारती मुख्य निर्णायक की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।  संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं ललितोत्सव सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों तथा मुख्य निर्णायको को शुभकामनाएँ प्रेषित की।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post