अपने दृष्टिकोण को तार्किक ढंग से साबित करना चाहिए- प्रो निशा सिंह
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय - कास्ट बेस रिजर्वेशन: ड्रीम डेस्ट्रॉयर रखा गया था। इस डिबेट के पक्ष में हरीश कुमार, शिवांगी मिश्रा ,राम विशाल पाण्डेय, सृष्टि सिंह ने अपने दृष्टिकोण को व्यक्त किया। डिबेट के विपक्ष में रोहित मिश्रा ,अमन सिंह, मनीष मिश्रा, फिरोज अहमद ,छवि कसौधन, राम विशाल पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, अंकित सिंह ने अपने विचार को प्रस्तुत किया। अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर निशा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें वाद विवाद प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए क्योंकि इससे हमें गंभीर चिंतन के विषयों पर अपनी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। हमें विषय को अच्छे से समझना चाहिए और विविध पॉइंट्स पर अपने विषय को स्पष्ट करना चाहिए। वाद- विवाद में प्रतिभाग करने से ज्ञान में तो वृद्धि होती ही है साथ ही हमारा आत्मविश्वास भी विकसित होता है। अपने दृष्टिकोण को तार्किक ढंग से साबित करना चाहिए । वाद विवाद प्रतियोगिताओं से आपके अंदर समझने की शक्ति बढ़ेगी। हमें गहन अध्ययन पर फोकस करना चाहिए । वाद विवाद प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए विषय की स्पष्टताआवश्यकता है। प्रो निशा सिंह ने डिबेट के विजयी प्रतिभाओं के नाम को घोषित किया । डिबेट के पक्ष में सृष्टि सिंह को प्रथम स्थान और विपक्ष में अंशिका सिंह को प्रथम स्थान मिला। अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रो ज्योति सक्सेना और प्रो निशा सिंह निर्णायक की भूमिका में रही। विजयी प्रतिभागियों को उप प्राचार्य प्रो निशा सिंह और बी.एड. विभाग के डॉ संतोष अंश ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बी. ए. अंग्रेजी के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
