जिलाध्यक्ष सुभासपा का पत्रकार बंधुओं ने किया जोरदार स्वागत

 जिलाध्यक्ष सुभासपा का पत्रकार बंधुओं ने किया जोरदार स्वागत



सुलतानपुर: जिलाध्यक्ष अमेठी प्रभारी सुलतानपुर सतीश का नगर के पयागीपुर स्थित जन संदेश कार्यालय पर पत्रकार साथियों ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकार बंधुओं ने अपने बीच के साथी को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आचार संहिता लगने जा रहा है आगामी लोक सभा चुनाव के लिए रात दिन एक कर दिया जाएगा। प्रदेश की 80 लोक सभा सीटों को जिताकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार शपथ दिलाने का काम किया जाएगा। अमेठी लोक सभा सीट की  भाजपा से दूसरी बार केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सुभासपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। इस बार भी अमेठी की जनता केंद्रीय मंत्री को पुनः सांसद बनाने को बेताब है।

स्वागत कार्यक्रम में अमेठी सुभासपा उपाध्यक्ष नारायण राय, महेश शर्मा आज तक, जन संदेश नगर संवाददाता अरविंद तिवारी, राहुल श्रीवास्तव' मोनू' व अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post