यूपी प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर ने किया नवागत बीईओ का स्वागत
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दूबेपुर के ब्लॉक अध्यक्ष एवम मांडलिक मंत्री अयोध्या तथा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी संघ के पदाधिकारियों समस्त दसों एनपीआरसी के नोडल शिक्षक संकुल ने मिलकर आज नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राम तीर्थ वर्मा का बुकें देकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए अध्यक्ष दूबेपुर ने कहा कि ब्लॉक के कार्यों एवम गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सभी नोडल शिक्षक संकुल प्रधानाध्यापक एवम समस्त स्टाफ मिलकर पूरा सहयोग करेगें। जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवम लेखाकार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने दसों एनपीआरसी के नोडल शिक्षक संकुल एआरपी बीआरसी स्टाफ का परिचय कराया। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के मंशानुरूप विभागीय नियमों निर्देशों के क्रम में हम सबको मिलकर शैक्षिक स्त्रोन्नयन हेतु कार्य करना है। उन्होने बीआरसी पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण की गुणवत्ता भी परखी।सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व बीआरसी बजरंग यादव जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम फिरोज मनीष सिंह नोडल आरिफ प्रदीप श्रीवास्तव राजनाथ केडी सिंह मो खालिद सतेंद्र सिंह अमित अवधेश एआरपी गरिमा आरपी सिंह सर्वेश सचिन राजेश कार्यालय सहायक बीना पाण्डेय गौरव श्रीवास्तव योगेंद्र विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष उदय राज वर्मा राकेश वर्मा अनूप साहू इरफान अरुण सुनील उमाकांत मनेश प्रेम आदि उपस्थित रहे।
