सांस्कृतिक कार्यक्रमों साथ प्राथमिक विद्यालय सेमरी राजापुर में कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स: प्राथमिक विद्यालय सेमरी राजापुर में छात्रों के विदाई समारोह सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न गीतों और नृत्य के कार्यक्रम से अभिभावकों का मन मोह लिया। एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा इस संकल्प के साथ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये ए आर पी प्रतीक मिश्रा ने अभिभावकों को अधिक से अधिक प्रवेश करवाने के लिये प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक केदार नाथ दुबे अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लम्भुआ सुल्तानपुर ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 5 में कुल 21 छात्र उत्तीर्ण हुए जिसमे प्रथम स्थान पर विद्यांश धुरिया ,द्वितीय स्थान पर दीक्षा और तृतीय स्थान पर अनमोल रहे उन्होंने सभी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये विदा किया और सभी को कम से कम एक एक पौधा प्रतिवर्ष रोपने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम में आये हुए समस्त अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक सत्यदेव ने स्वरचित गीत सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त कार्यक़म में आंगनवाडी कार्यकर्त्री संगीता झा आरती देवी सहायिका प्रमिला आशा और शिक्षामित्र सुमन पाण्डेय उपस्थित रहीं।
