बैंक बकाया न अदा करने पर इयान कार हुई कुर्क मचा हड़कंप।

बैंक बकाया न अदा करने पर इयान कार हुई कुर्क मचा हड़कंप।

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स:  तहसील सदर के अंतर्गत राजस्व वसूली को लेकर उपजिलाधिकारी सदर ठाकुर प्रसाद के आदेश के अनुसार तहसीलदार सदर हृदय नारायन तिवारी के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार कपिल आजाद के कुशल नेतृत्व में राजस्व वसूली टीम के द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सुलतानपुर का ऋण वसूली (किस्त बकाया) के कारण ईयान कार संख्या यूपी 44 एए 9111 को कुर्क करके तहसील सदर लाया गया। इस बावत बताया गया है कि बैंक का बकाया अदा न करने की दशा में उपरोक्त वाहन नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्रवाई की जा रही हैं। इस मामले में गठित टीम में संग्रह अमीन भृगु देव तिवारी अभिनव ठाकुर अनिल कुमार मिश्र सत्यनारायन आदि संग्रह अमीन शामिल रहें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post