इंसान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स दिनांक 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को ब्लड बैंक स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (जिला अस्पताल) सुलतानपुर में इंसान सेवा ट्रस्ट के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह प्रधान संपादक अमर सृष्टि हिन्दी दैनिक समाचार के द्वारा रिबन काट कर रक्तदान कैंप का शुभारंभ किया गया। जिसके लगभग दो दर्जन से अधिक रक्तदानी योद्धाओं ने रक्तदान किया। क्षेत्रीय गायक अनिल नादान जी अपने मुखारविन्द से रक्तदान गीत सुनाकर स्वयं रक्तदान किया। रक्तदानी योद्धाओं को ब्लड बैंक प्रभारी व मुख्य चिकित्सक के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित- ट्रस्ट के अध्यक्ष अर्जुन इंसान जी उपाध्यक्ष राजेश यादव ( पत्रकार) दीपक गुप्ता प्रदेश महासचिव राम जी विश्वकर्मा श्यामजी श्रीवास्तव अल्ताफ अहमद अरविंद यादव आदि पत्रकार साथी एवं रामसूरत यादव धनश्याम कोरी महेश यादव सावन यादव दिव्या कोरी मनोज पांडे परमवीर यादव अनिल नादान प्रदीप यादव पत्रकार दिनेश कोरी मनोज पंडित काकू यादव संगीता कोरी हंसराज यादव (डी डी सी) अमित यादव परमवीर जेपी वर्मा सावन शीतल प्रसाद सुभाष चन्द्र पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव बृजेश यादव रिशु अनिल सिंह विजय बहादुर राजेन्द्र यादव प्रमोद चौधरी विमल यादव यशदीप यादव अमित यादव सुमित मौर्य अनिल मौर्य दुर्गेश यादव अनिल यादव जयप्रकाश धनश्याम कोरी राहुल सोनी परमवीर यादव आदि रक्त दानवीर उपस्थित रहे।
