आईवीएफ के लोकसभा प्रभारी डी पी गुप्ता के दिशा निर्देश पर मोदनवाल समाज दे रहा है भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को बढ़ चढ़ कर समर्थन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन जिसका राष्ट्रीय अधिवेशन एक अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता व भाजपा पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू , राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व राष्ट्रीय महासचिव डा अजय गुप्ता के संरक्षण में माता वैष्णोदेवी के पावन धाम कटरा में सम्पन्न हुआ। जिसमें सुल्तानपुर से मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट पत्रकार ने भी शिरकत किया था । उस अधिवेशन में उ प्र आईवीएफ के अध्यक्ष लखनऊ उत्तर विधायक नीरज बोरा के प्रस्ताव पर पूरे देश के 25 करोड़ वैश्य समाज को भारतीय जनता पार्टी को खुल कर समर्थन देने का ऐलान हुआ है। इसी कड़ी में आईवीएफ सुल्तानपुर लोकसभा प्रभारी डी पी गुप्ता ने आईवीएफ मोदनवाल समाज दोस्तपुर का संयोजक संकटमोचन महिला पी जी कालेज के प्रबंधक जीत बहादुर मोदनवाल को नियुक्त किया जो अपने क्षेत्र के सभी स्वाजातीय बंधुओं के बीच भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को शत प्रतिशत मतदान करने का अभियान चलायेंगे। इसी कड़ी में कल उनके डिग्री कालेज में मेनका गांधी और भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई थी जिसमें प्रबंधक जीत बहादुर मोदनवाल ने बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान किया और इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष विधायक नीरज बोरा व जिला प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट पत्रकार के दिशा निर्देश पर मोदनवाल समाज के बतौर संयोजक एक समर्थन पत्र भी श्रीमती मेनका गांधी को सौंपा। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के दिशा निर्देश पर हमारे मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता द्वारा निःस्वार्थ भाव से सभी हलवाई, मोदनवाल मधेसिया कांदू ,यज्ञसेनी समाज को भाजपा प्रत्याशी को खुल कर समर्थन देने व अपने सभी परिचितों से भी भाजपा प्रत्याशी को वोट दिलाने हेतु सोशल मीडिया व अखबारों के माध्यम एक जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।
