भीम निषाद जीतने के बाद करेंगे सुल्तानपुर का चौमुखी विकास
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स गठबंधन प्रत्याशी भीम निषाद वा विधायक ताहिर खान ने इसौली विधान सभा में जनसंपर्क और चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया । भीम ने लोगो को पीडीए का महत्त्व बताया। पिछड़ा ,दलित अल्पसंख्यक,अति निर्धन अगड़े पिछड़े हर वर्ग समाज के मतदाताओं को एकजुट करने का प्रयास किया। इसौली विधायक ताहिर खान ने कहा जैसे मैं विधान सभा में आवाज उठा कर क्षेत्र के मुद्दों को ज़ोर शोर से उठाने का काम करता हूं ।वैसे ही भीम निषाद भी जीत के बाद पूरे जनपद की समस्याओं को लेकर मुद्दा उठायेंगे और चौमुखी विकास करेंगे।इस अवसर पर पर मुख्य रूप से विधान सभा अध्यक्ष स्वामी नाथ श्री राम निषाद रजनीश रिंकू प्रधान बृजेश ब्लॉक अध्यक्ष रीता निषाद जिला निषाद सोनू सलमान गनी खाना आफाक अहमद देवनारायण रमाकांत निषाद रमाकांत निषाद राकेश निषाद दुर्गा निषाद उपस्थित रहे।
