मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया मिनजुमला नंबरों की पुष्टि

मुख्य राजस्व अधिकारी ने किया मिनजुमला नंबरों की पुष्टि


जयसिंहपुर सुल्तानपुर

ग्राम पंचायत - दामोदरपुर , परगना - अल्देमउ , तहसील - जयसिंहपुर , जिला -  सुल्तानपुर के निवासी  माताफेर शुक्ला के द्वारा  मिनजुमला नंबरों का बंटवारा धारा 30(2) उ. प्र. रा. संहिता के तहत जिलाधिकारी महोदय सुल्तानपुर के कोर्ट में दायर किया गया. वादी के अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक  मुकदमा स्थानांतरित होकर मुख्य राजस्व अधिकारी के कोर्ट में आया . कोर्ट के द्वारा तहसील आख्या आहूत की गई . तहसील आख्या पर बहस वादी के अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्र और  जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व के द्वारा की गई. वादी के अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्र के तर्कों को सही मानते हुए तहसील आख्या को दिनांक 15 - 4 - 24 को सी आर ओ महोदय के द्वारा पुष्टि किया गया.

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post