विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा राम दरबार मंचन व कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा राम दरबार  मंचन व कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न



*आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके भव्य तरीके से मनाया गया कार्यक्रम*


सुलतानपुर। कन्यापूजन और रामदरबार का मंचन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर द्वारा संचालित राजाराम सरस्वती शिशु मंदिर नारायण पुर में आज शिशु वाटिका संचालिका दीपमाला मिश्रा द्वारा नवरात्रि के आठवें दिन आदि शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित कन्या पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय की शिशु वाटिका की बहिनों ने अपने घरों से ही देवी रूप में अपनी माता या पिता के साथ विद्यालय पधारी प्रातः काल तो लग रहा था की साक्षात बहुत सारी देवी मां की कृपा एक साथ विद्यालय को प्राप्त हो रही है। उसी प्रकार भैया राम और लक्ष्मण हनुमान तथा सीता मैया के रूप में आए विद्यालय तथा विद्यालय आने वाले मार्गो का वातावरण एकदम राममय रहा।गीत मेरे घर राम आए है और या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता से वातावरण भक्तिमय था। विद्यालय के विशाल कक्ष में कन्याओं को उचित स्थान पर आसन देकर बैठाया गया फिर प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने पूरे श्रद्धा भाव से कन्याओं के पैर धोए तिलक लगाया आरती की  उसके  बाद एक एक कर सभी आचार्यों एवम दीदियों ने कन्याओं का पाद प्रछालन किया पूजन किया ।कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में प्रधानाचार्य जी ने भैया बहिनों को रामनवमी को भारतीय जनमानस में मनाने उसके महत्व को रामलाला की मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा विष्णु जी का अवतार पुत्र के रूप पिता का आज्ञा पालक भाई के प्रति अगाध भ्रातृ भाव मां के प्रति अपने कर्तव्य प्रजा के प्रति प्रजापालक का धर्म निर्वहन करते हुए मर्यादा पुरषोत्तम तक की यात्रा का वर्णन किया । वरिष्ठ आचार्य राजनाथ जी ने भी भैया बहिनों को संबोधित किया । भैया बहिनों  जो रूप धारण किया उसमे प्रमुख रूप से तन्वी वर्मा अर्निका मिश्रा भूमि पाठक शिवन्या तिवारी  देवांश पांडेय मिष्टी मिश्रा अमन बौद्ध तान्या यादव आस्था मिश्रा  आरवी सिंह अग्रिमा सिंह सौम्या शर्मा भविष्य उपाध्याय अन्विका दुबे निधि वर्मा युवराज गुप्ता प्रगति तन्वी शर्मा रही।वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम समापत हुआ।संचालिका बहिन जी का सहयोग सभी आचार्यों एवम बहिनों ने करते हुए कार्यकम को संपन्न किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post