केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर से लौटे हुए खिलाडियों का हुआ सम्मान
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। शिविर से लौटे बच्चों का विद्यालय मे सम्मान किया गया उत्तर प्रदेश आवासीय क्रीड़ा छात्रावास वर्ष 2024-25 की चयन प्रक्रिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर ब्लॉक भदैया के 4 बच्चों एवं 2 पूर्व छात्रों ने 15 दिवसीय प्रशिक्षण मे भाग लिया, प्रशिक्षण से लौटी छात्राओं में गुड़िया और आराधना ने टेबल टेनिस में स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या वहीं कुश्ती में मीना और सुनैना ने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से शिविर मे प्रतिभाग किया, चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण की सूची जल्द खेल निदेशालय द्वारा प्रकाशित की जाएगी, विद्यालय के शिक्षक व प्रशिक्षक मुनेन्द्र मिश्र ने बताया की इस बार विद्यालय से पूर्व छात्र अमन यादव का चयन टेबल टेनिस व अभिषेक यादव का चयन हॉकी में हुआ हैं जल्द परिणाम आने की संभावना है आज हुए सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह इंद्र भान यादव हरिकेश्वर सिंह गीता अनुपमा बीना आदि उपस्थित रही
