भाजपा नेतृत्व देश को विश्व गुरु बनाने के सपने को करेगा साकार : मीना चौबे

भाजपा राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की पर्याय बनी :मेनका संजय गांधी

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय समेत 26 मण्डल केन्द्रों एवं 1900 बूथों पर ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों को आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया गया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। सांसद मेनका संजय गांधी व डॉ आरए वर्मा ने बूथ संख्या 205 लालडिग्गी में नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं जिला पंचायत के पास स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्टी के नगर कार्यालय पर सांसद मेनका संजय गांधी ने बूथ संख्या 205 की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकर्त्ताओं , पदाधिकारियों व शुभचिंतकों को पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।वही भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया।जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा भाजपा नेतृत्व देश को परम वैभव पर पहुंचाने व विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा।उन्होंने सभी को पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने सभी को पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस की बधाई दी एवं आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की संघर्षो भरी यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। आपको बतादे 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन हुआ था।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि शनिवार को पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस 1900 बूथों पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फंड में 5 रुपए से लेकर 2000 रूपये तक ऑनलाइन दान किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post