भाजपा के स्थापना दिवस के दिन से ही तन मन धन से सहयोग दे रहा वैश्य समाज की 25 करोड़ की वर्तमान आबादी इस चुनाव में भी देगी भाजपा को राष्ट्रव्यापी सहयोग
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की कटरा जम्मू कश्मीर में हुई राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होकर लौटे मोदनवाल हलवाई समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट पत्रकार ने घोषण करते हुए कहा कि कटरा जम्मू कश्मीर में सम्पन्न हुई आईवीएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अधिवेशन में पारित निर्णय के तहत देश भर के मोदनवाल समाज, यज्ञसेनी समाज,मध्धेसिया समाज सहित हलवाई समुदाय के सभी घटकों के करोड़ों लोग पूरे देश के हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को वोट दे कर यशस्वी नेता नरेन्द्र भाई मोदी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनायेंगे। माता वैष्णोदेवी के अतिपावन भूमि कटरा (जम्मू कश्मीर) में हुए इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में कवींद्र गुप्ता पूर्व उप मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा श्याम जाजू , विश्व हिंदू परिषद जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व संचालन डा. अजय कुमार गुप्ता ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विधायक लखनऊ एवं आईवीएफ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज बोरा द्वारा लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसे सदन द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने आह्वान किया कि देश भर में फैले 25 करोड़ वैश्य बिरादरी के लोग अपने अपने क्षेत्र में बीजेपी को समर्थन दें। ऐसे में अधिवेशन में बतौर प्रतिनिधि शामिल हुए मोदनवाल समाज के डी पी गुप्ता एडवोकेट पत्रकार ने हलवाई समाज के सभी घटकों के एक एक व्यक्ति तक इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन का संदेश पहुंचाने हेतु सभी मोदनवाल स्वजातीय बंधुओं से सहयोग मांगा है।
