उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का सुल्तानपुर में हुआ स्वागत
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने आज 400 केवी डाक बंगले में संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है देश की केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने व्यापारियों को 5 जुलाई 2019को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि रेड़ी पटरी वाले गरीब दुकानदारों को प्रत्येक जनपद में नए बाजार स्थापित कर कम दामों में दुकानें उपलब्ध कराई गई है।रेड़ी पटरी वालों को कम ब्याज पे कर्जा उपलब्ध कराया गया है। 40 लाख प्रतिवर्ष से कम बिक्री वालों को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया जो पूर्व की सरकारों ने नही किया था। भाजपा ने देश एवं प्रदेश में माफिया,गुंडे बदमाशों,रंगदारी मांगने वालों को जेल भेजकर एवं उन पर सख्त कार्यवाही करके कानून व्यवस्था की स्थिति में पर्याप्त सुधार किया। उद्यमी और व्यापारी निडर और बेखौफ होकर अपना व्यापार चला रहे हैं।प्रदेश में एक भी व्यक्ति रंगदारी मांगने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है।यह भाजपा की पूर्ण सफलता है।
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा चित्रकूट से लखनऊ के बीच डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की गई।जिसके अगल बगल हजारों उद्योग लग रहे हैं। संबंधित जिले के व्यापारियों को भारी रोजगार प्राप्त हो रहा है।लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल उद्योग की स्थापना पहली बार की गई है। अब तक भारत बंदूक और कारतूस जैसी छोटी चीजें विदेशों से आयात करता रहा है। अब हम विदेशों को मिसाइल निर्यात करेंगे। इससे हमारे देश को नया व्यापार मिलेगा। इस उद्योग के अगल बगल हजारों छोटे छोटे उद्योग लगेंगे व्यापार बढ़ेगा।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2018 में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करके व्यापारियों की बातों को सुनने का नया फोरम बनाया। कानून व्यवस्था की समस्या के समाधान के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया। श्रम विभाग का लाइसेंस आजीवन कर दिया है। जिन दुकानों पर कोई कर्मचारी नही है उन दुकानों को श्रम विभाग से मुक्त कर दिया। प्रांतीय अध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों के हितों के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इस लिए मैं सभी व्यापारियों से अपील करता हूं कि कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं 400 के पार पहुंचाएं।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष जी का अंगवस्त्र भेंट कर माला पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष आनंद पांडेय,जिला महामंत्री कृष्ण चंद्र बरनवाल,नगर अध्यक्ष लंभुआ आनंद बरनवाल,नगर महामंत्री लंभुआ अनूप बरनवाल,नगर महामंत्री सुल्तानपुर मो शहजाद,नगर महामंत्री सुल्तानपुर मनीष कसौद्धन,नगर महामंत्री सुल्तानपुर यार मोहम्मद,नगर मंत्री राहुल मोदनवाल,नगरमंत्री राहुल सोनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
