आबकारी और कोतवाली नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में पकडी गई कच्ची शराब व लहन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में एवं जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार को सुभाष चंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम मय स्टाफ साकेत कुमार राय,अरविंद कुमार वर्मा,शशि प्रकाश गुप्ता एवं थाना कोतवाली नगर के हरिश्चंद्र उप निरीक्षक पुलिस मय स्टाफ के साथ ग्राम तिवारी का पुरवा ग्राम खतेहरा थाना कोतवाली नगर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर लगभग 300 किलोग्राम लहन नष्ट कर, 01अभियोग पंजीकृत करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की गई।आबकारी निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया की लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभाग पूरी तरह सजग है,हमारी टीम अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई निरंतर चला रहा है,आबकारी और पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।अवैध भठ्ठियों को नष्ट और संलिप्त लोगों के विरूद्ध ठोस कार्यवाई की जा रही है।
