कोइरीपुर में श्रीराम जन्मोत्सव भव्य शोभा यात्रा निकली

सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स  चांदा क्षेत्र के नगर पंचायत कोइरीपुर में श्री रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य श्री राम शोभा यात्रा विगत वर्षो की भाति निकली । गाजे बाजे व डीजे के साथ ढोल नगाड़ा बजाते हुए यह शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई  भव्य श्री राम की बाल स्वरूप प्रतिमा रथ पर सवार होकर निकली । हजारो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे शोभा यात्रा में शामिल हुए । पूर्व चेयरमैन सुधीर साहू गोलू अग्रहरि सौरभ साहू पवन अग्रहरि जगन्नाथ पंडित राम टहल जी महराज आदि कस्बे वासियो के नेतृत्व में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में शोभा यात्रा निकली । क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुल सलाम खान थानाध्यक्ष चांदा रविन्द्र सिंह चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा सहित कई थानो की फ़ोर्स व पी ए सी के बटालियन के जवान मौजूद रहे 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post