महाकाल शनिदेव अवसान माता मन्दिर रानीपुर कायस्थ में डा साहित्येन्दु का त्रिदिवसीय व्याख्यान

महाकाल शनिदेव अवसान माता मन्दिर रानीपुर कायस्थ में डा साहित्येन्दु का त्रिदिवसीय व्याख्यान

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स शाहगंज रोड पर रानीपुर कायस्थ में स्थित महाकाल शनि देव अवसान माता मंदिर परिसर में शक्ति आराधना के पावन पर्व नवरात्र के संदर्भ में 9 से 11 अप्रैल 2024 तक तीन दिवसीय सायंकाल 8 बजे से 9 बजे तक  एक घंटा भगवती देवी दुर्गा के स्वरूप पर अघोरपीठ सत्यनाथ मठ नूरपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र कपाली बाबा के संरक्षण में संत तुलसीदास पी जी कालेज कादीपुर के सेवानिवृत्त संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रख्यात साहित्यकार साहित्य भूषण डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येन्दु का व्याख्यान होगा। अघोरपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय गिरि उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि आमजन में शक्ति संचयन व मां दुर्गा की उपासना का अद्वितीय पर्व नवरात्रि का आमजन में उपयोगिता क्या है हम भगवती की आराधना क्यों और कैसे करें नौ दिनों में नौ स्वरूपों का महात्म्य क्या है इन सभी की विस्तृत जानकारी के लिए अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है। हम सभी मिलकर तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से मिलकर इस कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post