के.एन.आई.सी.ई. करौंदिया में मातृ दिवस मनाया गया।
सुलतानपुर। करौंदिया(विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में मातृ दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ एन डी सिंह ने मां सरस्वती एवं बाबू के.एन.सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया।विद्यालय के कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गाया तथा नृत्य करके कार्य क्रम का शुभारंभ हुआ। कक्षा-6 7 तथा 8 के बच्चों ने तेरी ऊंगली पकड़ के चला के बोल पर नृत्य किया।कक्षा-7 व 8 की छात्राओं ने जनम-जनम हो तू ही मेरे पास मां के बोल पर मनमोहक नृत्य किया।संगीत शिक्षक शैलेंद्र उपाध्याय ने मेरी मां गीत गाया तथा नृत्य शिक्षक मंगेश ने तुझमें रब दिखता है गीत के बोल पर मनमोहक नृत्य किया। प्रधानाचार्य जी ने आई हुई सभी बच्चों की माताओं का हार्दिक स्वागत किया।उन्होंने बताया कि मां ममता की मूर्ति होती है।वह अपने बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है क्योंकि वही लालन-पालन करते हुए उठना,बैठना,मीठा बोलना तथा अच्छा संस्कार सिखाती है। इस मातृ सम्मेलन में 100 माताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।माताओं ने रैंप वॉक, अन्त्याक्षरी तथा म्यूजिकल चेयर गेम खेलीं जिसमें अंजली मौर्या आज की मदर आफ द डे तथा शालिनी पांडेय फ्रस्ट रनर एवं शिवानी तिवारी सेकेंड रनर रहीं। पूजा सिंह म्यूजिकल चेयर गेम में विजयी रहीं। उपप्रधानाचार्य तन्वी गोयल तथा समन्वयक रेनू सिंह की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन गीता मिश्रा तथा अवंतिका मिश्रा ने किया। प्रस्तुत कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक जगराम भार्गव ज्योति श्रीवास्तवा श्वेता सिंह विभा पांडेय जया मिश्रा नेहा सिंह अंकिता श्रीवास्तवा आदि उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक विनोद सिंह व आशा सिंह तथा समाजसेवी पुलकित सिंह पलक सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
