के० एन० आई० के शिक्षक को विधि में मिली पी-एच० डी० की उपाधि
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, सुल्तानपुर के विधि विभाग में कार्यरत शिक्षक राम बेलास चौधरी को विधि में पी-एच० डी० की उपाधि प्राप्त हुई। इनको यह उपाधि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा प्रदान की गयी है। रामबेलास चौधरी नें डेवलपमेंट ऑन आर्टिकल 356 ऑफ्टर एस०आर०बोम्मई जजमेंट: ए क्रिटिकल एनालिसिस विषय पर अपना शोध प्रबंध जमा किया है। इन्होंने अपना शोध कार्य प्रो० धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पूरा किया जो वर्तमान में यू० पी० ऑटोनॉमस कॉलेज वाराणसी के प्राचार्य हैं। इनके पी एच डी उपाधि प्राप्त मिलने में वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ के प्रो० फरीद खान वाह्य परीक्षक विभागाध्यक्ष प्रो० अमित सिंह एवं डीन फैकल्टी ऑफ लीगल स्टडीज प्रो० अजय कुमार सिंह आदि का सहयोग व आशिर्वाद अविस्मरणीय रहा।
