सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नारायणपुर सुल्तानपुर में मतदाता जागरूकता हेतु निकाली गई रैली
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। शत प्रतिशत मतदान की दृष्टि से लोक जागरण यात्रा का आयोजन राजाराम सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर नारायणपुर सुल्तानपुर के भैया बहिनों की लोक जागरण यात्रा वरिष्ठ आचार्य अशोक सिंह के संयोजन में आज विद्यालय से निकाली गई जो नारायणपुर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए महावीर एजेंसी से पयागीपुर चौराहे से भारत भूषण पेट्रोल पम्प से घूमकर विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।यात्रा में भैया बहिन अपने हाथो में पहले मतदान फिर जलपान चुनाव का पर्व देश का गर्व राष्ट्र हित में मतदान अवश्य करे लिखे पोस्टर लिए थे।विद्यालय पहुंचकर सभी भैया बहिनों ने अपने पड़ोस के पांच लोगों को आवश्यक रूप से मतदान के लिए 25मई को जगाकर भेजने की शपथ भी ली।उन पांच लोगों के साथ मतदान स्थल तक विद्यालय वेश में जाने और उनके साथ सेल्फी लेकर प्रधानाचार्य जी को वाट्स अप करने का संकल्प भी लिया। शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रत्येक दिन वंदना सभा में लोक मत परिष्कार हेतु कोई न कोई आचार्य जी भैया बहिनों को संबोधित करते हुए अभिभावक माता पिता को वाट्स अप संदेश भी प्रेषित करते हैं जिससे चुनाव आयोग की मनसा मत प्रतिशत बढ़ाने में भैया बहिन भी अपनी भूमिका निर्वाह कर संके।यात्रा को प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।यात्रा में विद्यालय के सभी आचार्य अशोक सिंह के निर्देश पर भैया बहिनों की सुरक्षा में सड़क पर डटे रहे।यात्रा की सफलता पर प्रबंधक श्री तारकेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में भैया बहिनों तथा आचार्य परिवार को धन्यवाद दिया।
