सेकेंडरी में अक्षरा रावत ने प्रथम स्थान तथा सीनियर सेकेंडरी में सबरीन निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया

सेकेंडरी में अक्षरा रावत ने प्रथम स्थान तथा सीनियर सेकेंडरी में सबरीन निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन का सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी का सत्र 2023-24 का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।सेकेंडरी में अक्षरा रावत ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, वहीं सृष्टि प्रजापति ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा आराध्य श्रीवास्तव ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।सेकेंडरी में 5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया, वहीं 21 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी में कक्षा-12 की वाणिज्य वर्ग की छात्रा सबरीन निशा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।विज्ञान वर्ग का छात्र रितेश श्रीवास्तव ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा वाणिज्य वर्ग की छात्रा शगुन दूबे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी में 7 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया, वहीं 20 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी. सिंह, उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल, समन्वयक रेनू सिंह तथा कक्षा 1012 के कक्षाध्यापकों ने उपरोक्त विद्यार्थियों को माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। उक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जगराम भार्गव, नितिन जायसवाल, विश्वासमणि त्रिपाठी, सुनील राठी, अंकित सोनी, नरेंद्र कुमार पांडेय, तथा देवव्रत सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक विनोद सिंह व आशा सिंह तथा समाजसेवी पुलकित सिंह व पलक सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना की हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post