प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर लंभुआ में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लंभुआ सुल्तानपुर। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर विकास क्षेत्र लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर में प्रधानाध्यापक योगेश पांडेय के संयोजन से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य औषधि टीम के प्रभारी योग प्रशिक्षक अंकित वर्मा द्वारा विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के समस्त स्टाफ और बच्चों को योग का अभ्यास कराया गया।जिसमे सभी बच्चे एवं अध्यापकों ने योग सीखने का प्रयास किया एवं स्वस्थ जीवन में योग के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।योग प्रशिक्षक ने योग का महत्व बताते हुए कहा की ऐसे कार्यक्रम का समय समय पर आयोजन कराते हुए बच्चो एवं अभिभावकों को योग से संबंधित लाभ के बारे में जागरूक करते रहना चाहिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश पांडेय, सहायक अध्यापक सुशांत मिश्रा , उत्कर्ष द्विवेदी,आशीष यादव,शिक्षामित्र रन्नू यादव और गांव के सम्मानित अभिभावक योग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Tags
राज्य
