मतदाता जागरूकता पर के एन आई प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में मतदाता शपथ ग्रहण सम्पन्न

मतदाता जागरूकता पर के एन आई प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में मतदाता शपथ ग्रहण सम्पन्न


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स  कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में दिन शनिवार को प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों नें मतदाता जागरूकता पर मतदाता शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर संस्थान प्राचार्य नें विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक समृद्ध राष्ट्र के लिए स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र का होना नितांत आवश्यक है। मजबूत लोकतंत्र ही अपने मताधिकार का अधिकाधिक उपयोग कर एक बेहतर राष्ट्र निर्माण की नींव रखता है। अतः हमे अपने मताधिकार का उपयोग प्रत्येक मतदान प्रक्रिया में करना चाहिए व अपने आसपास के लोगों को भी इस राष्ट्रीय कर्तव्य के आयोजन में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करना चाहिए। आज प्राचार्य सहित संस्थान के उपस्थित प्राध्यापकों ,  कर्मचारियों व विद्यार्थियों नें अपना हाथ आगे कर " हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे " का वाचन करते हुए मतदान शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर मध्यकालीन इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ शक्ति सिंह व कृषि संकाय के डॉ नीरज सिंह (गणित) व अन्य के नेतृत्व में संस्थान के विद्यार्थियों नें मतदाता शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ अतुल कुमार सिंह सहित अनुशास्ता मंडल के सभी सदस्य, डॉ अवधेश प्रताप सिंह, डॉ आशीष प्रताप सिंह, कृषि संकाय के डॉ अंकित सिंह, डॉ विशाल सिंह व डॉ नीरज कुमार सिंह सहित सभी प्राध्यापक एवं संस्थान के बर्सर अनिल सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण तथा 500 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह नें इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्वत समूह व विद्यार्थियों को मतदान में अवश्य प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post