राष्ट्र हित में मतदान करे युवा - शुभेन्द्र वीर

राष्ट्र हित में मतदान करे युवा - शुभेन्द्र वीर


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर द्वारा जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, इसी निमित्त 13 मई 2024 को ऋषिराज महाविद्यालय कटका में भी जागरूकता अभियान को ले कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में जिले के छात्र नेता व अभाविप काशी प्रान्त के प्रान्त सहमंत्री शुभेन्द्र वीर व मुख्य अतिथि के रूप में तेजस्व पाण्डेय उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता शुभेन्द्र ने कहा की युवा आने वाले भारत के भविष्य है इसलिए युवा शक्ति को सर्वप्रथम राष्ट्रहित में मतदान करना चाहिए । अभाविप कहती है की युवा कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है इसलिए युवाओं के ऊपर राष्ट्र को लेकर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बनती है। युवा शक्तियों को लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए। साथ-साथ अपने आस पड़ोस में भी राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करना चाहिए। अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व मुख्य अतिथि तेजस्व पाण्डेय ने बताया की अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्त्ता जन जागरूकता में लगा हुआ है विद्यार्थी परिषद के पत्रक के माध्यम से सभी जिलेवाशियो से निवेदन किया जा रहा शत प्रतिशत मत दान अवश्य करे लोकतंत्र के इस महापर्व पर वोट हम सभी का अधिकार है और इस महापर्व पर वोट अवश्य देना चाहिए जिससे एक सशक्त और मजबूत सरकार बना सके। महाविद्यालय के अध्यापक डॉ विनोद कुमार यादव ने कहा की वोट राष्ट्रहित में करे जिससे भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहे। इस मौके पर महाविद्यालय संस्थान से डॉ दीपक गौतम बृजेश सिंह रमेश कुमार चंद्रेश कुमार उपस्थित रहे अभाविप से नगर मंत्री आदर्श सुमित सिंह सुनील पाल आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post