लोकगीत गायन में आरज़ू प्रथम
मतदाता जागरूकता के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय पूरे ऋषि, कुड़वार, सुलतानपुर में लोकगीत गायन प्रतियोगिता में दर्जनों बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आरजू द्विवेदी प्रथम स्थान, दिव्या विश्वकर्मा द्वितीय, मनीषा यादव तृतीय, अहम यादव चतुर्थ तथा अंशिका ने पंचम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक भूमिका में इन्चार्ज प्रधानाध्यापक उमेश सिंह रहे । उन्होंने बच्चों से अपने-अपने घरों एवं पास-पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील करने को कहा। सहायक अध्यापक मनोज मौर्या ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पहले मतदान तब जलपान की जिद आप सभी बच्चों को करना है। इस मौके पर अनिल कुमार, शैबान उल्लाह अंसारी, बलिराम, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, श्रान्त सिद्धे, गंगा सागर एवं मनोज कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
