मुख्य चिकित्साधिकारी ने कुरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
डेंगू वार्ड ओआरएस कोल्डरूम की जांच के साथ ही डाक्टर और कर्मचारियों की उपस्थित व समस्याओं के निष्तारण के लिए दिया निर्देश
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सरकारी स्वास्थ योजनाओं का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो इसकी हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओम प्रकाश चौधरी ने शनिवार को प्रातः कुरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया सीएमओ डा.चौधरी द्वारा ओआरएस कार्नर डेंगू वार्ड कोल्ड रूम आदि की बारीकी से जांच की गई डाक्टर व कर्मियों की उपस्थिति पंजिका दवा काउंटर स्टोर रूम व अस्पताल की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया सीएमओ द्वारा कर्मियों को होने वाली समस्याओं के निष्तारण का निर्देश देते हुए कहा गया की आम लोगों को समस्त स्वास्थ सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो इसमें पारदर्शिता और सुचिता बनी रहे साथ ही उन्होनें सभी कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहाकि आदर्श आचार संहिता का उलंघन नही होना चाहिए आप सभी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करे मरीजों के साथ शालीनता से पेश आए उनकी सेवा पूरी इमानदारी और जिम्मेदारी से निभाए।
