सुल्तानपुर में अखिलेश यादव की रैली में उमड़ा विशाल जन सैलाब
ईसौली विधायक ताहिर खान ने कहा कि यह कोई भाड़े की भीड़ नहीं है
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुल्तानपुर के टांटिया नगर के निकट सैदोपट्टी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जनसभा में जनता जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा ,भाजपाइयों ने महंगी कर दी हमारी साइकिल।पारले-जी बिस्कुट के साइज पर कमेंट किया और कहा कि जल्द ऐसा आएगा जब पारले-जी पैकेट में सिर्फ एक ही बिस्किट आएगा।नौजवानों की नौकरी छीनने वाले सत्ताधारियों ने नैनो यूरिया महंगी कर दी।बीजेपी के लोग पेपर लीक करा रहे हैं, जिससे नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। नौजवान कह रहे कि बेरोजगार होने से शादी का संकट शुरू हो रहा। राशन योजना में मात्रा कम हो गई ।घटिया गुणवत्ता का समान मिल रहा है। बीजेपी वाले अग्निवीर के बाद पुलिस की नौकरी भी करेंगे तीन साल की। अखिलेश यादव ने का ऐलान किया है कि गरीबों को पौष्टिक आटे के साथ हम मोबाइल के लिए डाटा देंगे।जिससे मोबाइल पर युवा अपडेट रहे।सरकार बनने पर हम गरीबों का क़र्ज़ माफ करेंगे।उन्होंने कटाक्ष किया कि दिल्ली वालों ने अपने मित्रों को सुरक्षित किया और विदेश भेज दिया । इलेक्टोरल बांड और वैक्सीन से पैसा लिया फटाफट। वोटर लिस्ट में कहीं नाम तो वोट हर हाल में डालें जिससे दूसरा इंजन भी गायब हो जाएं ।मेनका पर कटाक्ष किया कि दिल्ली की होर्डिंग में सुल्तानपुर की बीजेपी प्रत्याशी गायब हैं। इसी क्रम में अपने संबोधन में कहा कि बिना जांच परीक्षण के कोरोना का जानलेवा टीका जनता को क्यों लगवाया हाथरस में दलित बेटी के बलात्कार व मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार का हक क्यों छीना अपने नेताओं से बार-बार संविधान बदलने की बात क्यों कहलवाई पुरानी पेंशन बंद करके कर्मचारियों का हक क्यों मारा किसानों की एमएसपी को लेकर झूठ क्यों बोला लघु उद्योगों के लिए कारगर कदम क्यों नहीं उठाया बैंकों का कर्ज हड़पने वालों को विदेश क्यों भागने दिया कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से करोड़ों रुपए खाकर जनता के जीवन को जोखिम में क्यों डाला शोषित वंचित पीड़ितों की रक्षा करने वाले संविधान को बदलने की बात क्यों की संविधान द्वारा दिए गए आरक्षण को खत्म करने की बात क्यों उठाई पेपर लीक करवा कर किसी भी भर्ती को क्यों नहीं पूरा होने दिया सेना की पक्की नौकरी को 4 साल की कच्ची नौकरी में क्यों बदला अग्निवीर जैसे अल्पकालिक सेना भर्ती में पेंशन और शहीद का दर्जा क्यों नहीं दिया सरकारी और अर्ध सरकारी कंपनियों का निजीकरण करके आरक्षण को दूसरे तरीके से खत्म क्यों किया देश की अकूत संपत्तियों को अपने चाहेते अरबपतियों के हाथ क्यों बेंच दिया जनता के खाते में 15 लाख और दो करोड़ रोजगार देने का झूठा वादा क्यों किया पुरानी पेंशन बंद करके कर्मचारियों का हक क्यों मारा नोटबंदी का नाटक करके अपने से संबंधित लोगों का काला धन सफेद क्यों किया जीएसटी और नोटबंदी करके छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के पेट पर लात क्यों मारा गैस सिलेंडर को महंगा करके घरों के चूल्हे और चेहरे क्यों बुझाये खाद्यान्न तेल दवाई डीजल पेट्रोल इलाज व पढ़ाई की महंगाई क्यों नहीं रोकी काले कानून को लागू करने के लिए हजारों किसानों की शहादत क्यों ली देशभक्त अन्नदाता किसानों को आतंकवादी क्यों कहा किसानों के रास्ते में कील कांटे क्यों बिछावाये किसानों पर लाठी क्यों चलवाई किसानों से समयबद्ध भुगतान के झूठे वादे क्यों किये किसानों की खाद की बोरी से चोरी क्यों किया अमीरों का लाखों करोङो का कर्ज माफ तो किसानों का क्यों नही ईमानदारी का दिखावटी मुखौटा लगाकर इलेक्ट्रोलबांड से बेतहाशा भ्रष्टाचार क्यों किया इलेक्ट्रोलबांड के माध्यम से पैसा लेकर रद्द की जा चुकी खतरनाक दवाइयों को अनुमति क्यों दी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोसाईंगंज क्षेत्र के सैदोपट्टी में गठबंधन के प्रत्याशी राम भुवाल के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगने आए थे। जन सभा को राष्ट्रीय सचिव भीम निषाद और इसौली विधायक ताहिर खान ने भी संबोधित किया । ताहिर खान ने जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ को देखकर गदगद होते हुए कहा कि यह कोई भाड़े की भीड़ नहीं है यह गठबंधन के प्रत्याशी के लिए समर्पित जनता जनार्दन है। आज बीजेपी सरकार महंगाई बेरोजगारी में असफल साबित हुई है ।उन्होंने जनता जनार्दन से अपील किया कि आने वाली 25 मई को 38 लोकसभा सुल्तानपुर से गठबंधन के प्रत्याशी राम भुवाल को अपना अमूल्य मत देकर भारी मतों से विजई बनाएं और सुल्तानपुर का चहुमुखी विकास पाएं।
