मतदाता जागरूकता पर कमला नेहरू संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न

मतदाता जागरूकता पर कमला नेहरू संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में मतदाता जागरूकता पर रंगोली प्रतियोगिता पूरे उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में कमला नेहरू संस्थान के विभिन्न संकायों में अध्ययनशील विद्यार्थियों नें सम्पन्न किया। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य नें कहा कि लोकतंत्र की मजबूती व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास अधिकाधिक मतदान करने पर ही निर्भर है। इसलिए अपना राष्ट्रीय दायित्व समझते हुए सभी नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा रंजना सिंह व अन्य के नेतृत्व में संस्थान के विद्यार्थियों नें मेरा वोट राष्ट्र निर्माण के लिए, अवधारणा पर मनमोहक व मतदान पर स्पष्ट संदेश केन्द्रित बहुरंगी रंगोलियां बनायी। उकेरी गयी प्रतियोगितात्मक रंगोलियों के आधार पर प्रोफेसर इन्दु सिंह व अन्य प्राध्यापकों के निर्णायक मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम को घोषित किया गया। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में एम ए सी वनस्पति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी जन्नत समूह नें प्रथम स्थान हासिल किया। नेहा,  परास्नातक मध्यकालीन इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर एवं गौरव कसौधन बी एस सी छठे सेमेस्टर आदि जन्नत समूह के मुख्य सहयोगी रहे। वहीं प्रतियोगिता में बी ए एल एल बी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं राखी पांडे, जोया इदरीसी निधि गुप्ता एवं बी एस सी मैथ चतुर्थ सेमेस्टर के प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर रहे। इस रंगोली प्रतियोगिता में बी ए एल एल बी द्वितीय सेमेस्टर की कौशिकी सिंह अनामिका सिंह और साक्षी मौर्य के समूह नें तृतीय स्थान प्राप्त किया l दिन रविवार की पूर्व सन्थ्या पर आयोजित इस  रंगोली प्रतियोगिता में पूर्ण मनोयोग से अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह नें उत्साहवर्धन किया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ वन्दना सिंह, डॉ किरन सिंह डॉ आलोक कुमार वर्मा डॉ निकहत रफीक  डॉ वीरेंद्र श्रीवास्तव डॉ प्रकाश चंद तिवारी  डॉ विजय पाण्डेय व अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post