श्री साई गुरुकुलम् का आरम्भ ए उत्सव रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुलतानपुर शनिवार को देर शाम चांदा के ईशीपुर में संचालित श्री साई गुरुकुलम् में बच्चों का आरम्भ ए उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना अधिकारी जौनपुर जयकेश तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । रंगारंग कार्यक्रम में गुरुकुलम् के छात्र छात्राओ द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गयी। बच्चों के सरस्वती वन्दना स्वागत गीत लोक गीत देश भक्ति गीतों पर लोगो ने खूब तालिया बजाई । यह इस संस्थान का दूसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम था। गुरुकुलम् के डारेक्टर हिमांशु मिश्र ने सभी आगन्तुकों का आने के लिए आभार प्रकट किया और बच्चों के शिक्षण व्यवस्था को अधिक से अधिक बेहतर बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई । कार्यक्रम में युवा समाजसेवी उदयराज मिश्र राजेश चन्द्र मिश्र मो कासिम चेयरमैन प्रतिनिधि संस्था के प्रबन्धक डॉ श्यामराज मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे ।
