रामरति मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल गायत्री नगर रसूलपुर वलीपुर के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सुल्तानपुर। बल्दीराय के रामरति मेमोरियल चिल्ड्रेन विद्द्यालय गायत्री नगर रसूलपुर, वलीपुर के छात्र-छात्राओ ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रामीण परिवेश में रहकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।आज के बच्चे चाहे शहर हो गांव अपनी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। स्कूल के इन्हीं विद्यार्थियों में साक्षी गुप्ता 91.8 प्रतिशत आयुष मौर्या 87.6 प्रतिशत, नीशू पाल 83.8 प्रतिशत, अजय शर्मा 83.6 प्रतिशत, उत्कर्ष कुमार ओझा 83.6 प्रतिशत, मरियम बानो 83.2 प्रतिशत, शिवानी 82%, राज प्रताप 81.2%, अनश अहमद 81.2 प्रतिशत, सतीश कश्यप 80.8 प्रतिशत और शिवजल जायसवाल 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थान के प्रबन्धक विक्रम सिंह, शिवप्रताप सिंह प्रधानाचार्य दीपांशु सिंह एवं समस्त शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सबको बधाई दी l
