सरकार ने किसानों की दशा व दिशा बदली : कामेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा
भाजपा का किसान सम्मेलन लंभुआ विधानसभा के कोथरा खुर्द में हुआ आयोजित
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रविवार को कोथराखुर्द में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं ने किसानों की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। अन्नदाताओं को समृद्धिशाली व आत्मनिर्भर बनाना पीएम मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि,गन्ना का समय से भुगतान फसल बीमा योजना और सरकार द्वारा सीधे अनाज की खरीदारी से बिचौलिया का खेल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाना सरकार का लक्ष्य है।पहले भारत को विश्व में हल्के में लिया जाता था।आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ से अधिक मकान और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। कामेश्वर सिंह ने कहा देश को गौरवशाली व समृद्धिशाली बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करना जरूरी है।सांसद मेनका संजय गांधी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा अन्नदाता भारत की ताकत है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सरकार किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कृत संकल्प है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने आए हुए अतिथियों व किसानों का आभार प्रकट किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।इस मौके पर लोकसभा प्रभारी के.के. सिंह लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल प्रवीन रावत विजय त्रिपाठी भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी सुनील वर्मा अयोध्या प्रसाद वर्मा कुंवर बहादुर सिंह शिवाकांत मिश्रा सुषमा जयसवाल राजेंद्र वर्मा काली सहाय पाठक अच्छे लाल चौरसिया गोविन्द तिवारी टाडा मनोज गोस्वामी संजय सरोज अखिलेश सिंह राजेंद्र टाडा बृजेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान अन्नदाता मौजूद रहे।
