परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुरू
खिल उठे चेहरे मतदान के लिए प्रेरित करने की ली शपथ
सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। परिषदीय विद्यालयों मे 18 जून तक का अवकाश शुरू हुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में बच्चों को गृह कार्य दिया गया साथ ही उन्हें गर्मी में सुरक्षित रहने के निर्देश दिये गए विद्यालय में मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम कराये गए और उन्हें आगामी 25 तारीख को होने वाले मतदान की जानकारी दी गयी या साथ ही उन्हें बताया गया की अपने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए मतदान जरूर करायें प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता एक पहल चलो करें मतदान कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमे बच्चों ने नाट्य मंचन भी किया छात्राओं में श्रद्धा पांडे नेहा यादव शिवांगी और छात्रों में वैभव सुजल हिमांशु मेहताब व ऋषभ ने बढ़िया प्रदर्शन किया इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह मुनेन्द्र मिश्र इंद्र भान यादव बीना अनुपमा हरिकेश्वर् सिंह आदि उपस्थित रहे
