केएनआईटी के नर्सिंग विभाग में धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

केएनआईटी के नर्सिंग विभाग में धूमधाम से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस


आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल छात्राओं को किया गया सम्मानित

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स केएनआईएमटी के नर्सिंग विभाग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद निदेशक डा. महेश प्रसाद, प्रशासक राजेश कुमार दूबे और प्राचार्या रजनी नगपुरे द्वारा मां सरस्वती, फ्लोरेंस नाइटिंगल और संस्थान के संस्थापक बाबू केदार नाथ सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गयी। सरस्वती वंदना मानसी सिंह ने प्रस्तुत किया।  कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी फरीदीपुर में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डा. महेश प्रसाद ने कहा कि हेल्थ केयर सिस्टम में नर्स की भूमिका अहम होती है। नर्स निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। नर्स मरीजों की सेवा एक मा के रुप में करती है। उन्होंने कहा कि एक नर्स डेडिकेशन प्राइजलेस और एफर्टलेस के साथ काम करती हैं जिसे और कोई नहीं कर सकता है। कार्यक्रम के मध्य में प्राचार्या रजनी नगपुरे ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के बारे में बच्चों का बताया और साथ ही आज के समय में नर्स की भूमिका को भी बताया। इसके बाद नर्सिंग संकाय के प्रधायापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा हमारी नर्सें, हमारा भविष्य थीम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन रोमा चौधरी ने किया। नर्सिंग सप्ताह में आयोजित पोस्टर मेकिंग एण्ड प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम जीएनएम प्रथम वर्ष की नम्रता सिंह प्रथम रहीं। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जीएनएम द्वितीय वर्ष की मानसी सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मेंहदी प्रतियोगिता में जीएनएम द्वितीय वर्ष की संध्या मिश्रा को प्रथम स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में जीएनएम द्वितीय गरिमा अव्वल रहीं। वहीं क्वीज प्रतियोगिता में गुप- ई की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को डायरेक्टर डा. महेश प्रसाद व प्रशासक राजेश दूबे ने स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन पर निदेशक डा. महेश प्रसाद, प्रशासक राजेश दूबे तथा प्राचार्या नगपुरे द्वारा कार्यक्रम के कुशल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रबंधक एवं विधायक विनोद सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर बच्चों को आशीर्वाद दिया और शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर प्रशिक्षिकाएं रोमा चौधरी चन्द्रावती दूबे सुरभी सिंह आयशा अंशिका मिश्रा पुष्पा खुशबू संयोगिता श्रीवास्तव प्रगति मिश्रा आरती मौर्या दीपशिखा ऋचा सिंह तारा देवी राहुल कुमार मिश्र आदि मौजूद रही।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post