प्रचार के अंतिम दिन मां के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे बेटे वरुण गांधी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर के चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी अपनी मां के प्रचार की कमान संभालेंगे।एक दिन में पांचो विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर 11 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के लिए वरुण एक दिन के लिए सुल्तानपुर आ रहे हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वरुण गांधी का पहला कार्यक्रम सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा में सुबह 10 बजे शुरू होगी जो सभी विधानसभा को कवर करते हुए शाम 4 बजे तक नुक्कड़ स्वभाव को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यालय पर वरुण गांधी जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अपने शास्त्रीनगर आवास पर जाकर चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे।
