शिक्षामित्रो का मानदेय हुआ प्रेषित
शिक्षा मित्रों ने मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को धन्यवाद ज्ञापित किया
सुल्तानपुर। जिले के शिक्षामित्रो का मानदेय सामान्यतः देर से प्रेषित होता है । इसलिए मानदेय शीघ्र भुगतान हेतु संगठन ने उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता किया । तथा वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष पाण्डेय ने भी सी डी ओ अंकुर कौशिक व वरिष्ठ कोषागाधिकारी अरविंद सिंह से वार्ता किया था ।उक्त प्रकरण को उच्चाधिकारियो ने तत्काल संज्ञान मे लिया तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के विशेष प्रयास के बाद बेसिक शिक्षामित्रो का मानदेय भुगतान हुआ। जिले में लगभग 1770 समग्र शिक्षा योजना के तहत तथा 412 बेसिक शिक्षा योजना के अंतर्गत शिक्षामित्र कार्यरत हैं । ट्रेज़री के एक लिपिक की लापरवाही के कारण बेसिक शिक्षामित्रों का मानदेय हमेशा लटकता है परंतु दिनांक 16 मई 2024 को सीडीओ के विशेष प्रयास पर शिक्षामित्रों का मानदेय (बेसिक) का त्वरित भुगतान हो गया । सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षा मित्रों का भी मानदेय भुगतान 17 मई 2024 को हो गया । मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक को संगठन ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संगठन ने आह्वान किया कि सभी शिक्षामित्र मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा, महामंत्री प्रदीप यादव,मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी,अखिलेश तिवारी ,उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, राम शिरोमणि वर्मा, रीना उपाध्याय, रीता वर्मा,किरन वर्मा,भारत यादव,प्रयाग दत्त तिवारी आदि ने मुख्य विकास अधिकारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Tags
राज्य
