आम का पेड़ लगाकर मनाया धरावतरण दिवस
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। अखिलेश कुमार पाठक स अ प्रा वि हंसुई मुकुंदपुर बल्दीराय ने अपना जन्मदिन आम का पेड़ लगाकर मनाया तथा जन्मदिन मनाओ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम को स्वागत योग्य कदम बताया।प्रधान हरिनाथ मिश्रा उर्फ झूरे पंडित ने सभी को पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाने का संदेश दिया।पेड़ से प्राणवायु मिलती है विना प्राणवायु के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा कि फलदार और छायादार पेड़ लगाए जाएं, जिनकी छांव में लोग बैठ सकें और फल खा सकें।बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लोगों से आग्रह किया क्योंकि बरसात के मौसम में पौधे अधिक पनपते है। अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका को पढ़कर वाचन कराया गया। प्रयागदत्त पांडेय ने सहाई एस पी सेवा संस्थान के सक्रीय साथियों का आभार प्रकट करते हुए नेक कार्य की सराहना की। इस मौके पर नन्दलाल वर्मा अवधेश कुमार मिश्रा विद्यालय रसोइया व बच्चे उपस्थित रहे ।
