जिले के वरिष्ठ व्यवसाई डी पी गुप्ता के यहां कार्यक्रम में पहुंची पलक और आशा सिंह।

जिले के वरिष्ठ व्यवसाई डी पी गुप्ता के यहां कार्यक्रम में पहुंची पलक और आशा सिंह।


पोते के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल दी शुभकामनाएं।

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्ससुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का पूरा परिवार क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित हैं। विनोद सिंह के साथ साथ पुलकित तो क्षेत्रभ्रमण कर लोगों से मुलाकात कर उनके सुख दुःख में शामिल तो होते ही रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी आशा सिंह और कोरोना काल में लोगों की मदद कर सुर्खियों में आई उनकी पुत्री पलक भी समय समय पर क्षेत्रवासियों के यहां पहुंच अपनत्व का अहसास करवाती हैं। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम विधायक पत्नी आशा सिंह और पुत्री पलक सिंह नगर के प्रसिद्ध व्यवसाई डी पी गुप्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में महल रिजॉर्ट पहुंची और उनके पोते के जन्मदिन पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। आशा सिंह और पलक ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात कर हाल चाल लिया। वहीं डी पी गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post