सुलतानपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 373 चालान और 10 वाहन सीज

 सुलतानपुर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 373 चालान और 10 वाहन सीज



सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई।




यातायात क्षेत्राधिकारी कृष्णकुमार चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी रामनिरंजन के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की। 



अभियान में कुल 373 वाहनों का चालान, 10 वाहन सीज किए गए तथा 6.23 लाख रुपये के शमन शुल्क की कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर वाहन से अकेले 70 चालान किए गए।



इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और अन्य यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post