ग्रीष्म काल अवकाश के बाद खुला राजाराम सरस्वती शिशु विद्यामंदिर परिसर की रौनक लौटी

ग्रीष्म काल अवकाश के बाद खुला राजाराम सरस्वती शिशु विद्यामंदिर परिसर की रौनक लौटी


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स राजाराम सरस्वती शिशु विद्यामंदिर ग्रीष्म काल के बाद 1जुलाई को खुला परिसर की रौनक लौटी ग्रीष्म काल के अवकाश के बाद विद्यालय 1जुलाई को शासन के निर्धारण के अनुसार प्रातः काल खुला भैया बहिन आचार्य दीदियां विद्यालय पहुंचे।विद्यालय के प्रवेश द्वार पर ही सभी भैया का पुष्प वर्षा एवम तिलक लगाकर प्रधानाचार्य जी के साथ सभी आचार्यों ने स्वागत किया।प्रथम दिवस कुछ भैया बहिन नही आए किंतु आज तृतीय दिवस पर 85प्रतिशत भैया बहिनों की उपस्थिति ने अध्ययन के प्रति सजगता को दिखाया।आज वंदना सभा में ही शारीरिक वेला का तिष्ठ योग करते भैया बहिन आनंदित रहे ।कक्षा शिक्षण में विशेष रूप से सुलेख पर ध्यान केंद्रित करने स्वच्छता एवम प्रतिदिन सुलेख की उन्नता हेतु सुलेख पखवारा 15जुलाई तक निश्चित किया गया प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने 15 जुलाई को अभ्यास पुस्तिकाओं का अवलोकन किसी विशेषज्ञ से कराने एवम पुरस्कार देने की घोषणा की सभी भैया बहिन अपना सुलेख उन्नत करने हेतु बहुत खुश दिखाई दिए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post