उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि


सिरवारा रोड  स्थित शिक्षक भवन पर दी गई श्रद्धांजलि

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर के पूर्व  जिला मंत्री श्रीचन्द्र  मौर्य निवासी पलिया देवापुर ( कादीपुर सल्तानपुर) के निधन पर जनपदीय कार्यकारिणी व ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री की बैठक संघ के भवन पर अध्यक्ष  राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई जिसमें श्री चंद्र मौर्य व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया । शिक्षकों  में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया स्व मौर्य  शिक्षक हितों के लिए  संघर्ष करने वाले एक सजग प्रहरी थे। उन्हें विभागीय शासनादेशों की बहुत जानकारी थी। निर्भीकता के साथ अधिकारियों से शिक्षक हितों की बात रखते थे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते जिसमें शिक्षकों के लिए संघ का सदैव स्मरणीय रहेगा। मंत्री दिनेश उपाध्याय ने कहा कि  स्व मौर्य जी शासनादेशों के बहुत जानकार थे। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए हम सब शिक्षक हितों के लिए कार्य करेंगे। संघके भवन पर श्रद्धांजलि देते हुए स्व मौर्य जी की आत्मा की शांति के लिए मौन किया गया।उक्त श्रद्धांजलि सभा में के के सिंह, मनोज मौर्या, रमेश तिवारी काशी नाथ हीरालाल वैभव भटनागर विनय प्रजापति मुकेश श्रीपाल राजीव मिश्रा दीपेंद्र सिंह राधेश्याम यादव सुरेंद्र यादव दिनेश शुक्ल देशराज  रामाशीष मौर्या  आनंद मौर्या उमेश सिंह आदि उपस्थित रहे 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post