सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ को मिला कार्यालय
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिले की अग्रणी सामाजिक सगठन राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ को मिला कार्यालय । कलेक्ट्रेट के सामने नगरपालिका स्थित मार्केट के ऊपर कार्यालय का उद्घाटन समाज सेवी इरशाद खान किया। उसके बाद पूर्व नियोजित रक्तदान कार्यक्रम को लेकर एक तैयारी बैठक अध्यक्ष मेराज अहमद खान की अध्यक्षता में नगरपालिका स्थित सगठन के कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में स्वैच्छिक रक्तदान महादान शिविर लगाने के लिए सर्व सम्मत्ति से सहमति बनी ।राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वाधान में दिनाँक 13 जुलाई 2024 दिन शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान -महादान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान- महादान कार्यक्रम स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एव जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में प्रातः 9 बजे से शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बैठक में कार्यकर्ताओं को रक्तदान जागरूकता अभियान हेतु प्रेरित किया । उन्होंने नौजवानों और समाज के प्रति जागरूक लोगो से आह्वान किया कि रक्तदान शिविर में बढ़चढ़कर हिस्सा ले। स्वैच्छिक रक्तदान के इच्छुक रक्तदानी योद्धा अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। उन्होनें आगे सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करने के आपके निर्णय से जीवन और मौत से जूझ रहे व्यक्ति की जान बचा सकते है।इससे अधिक पवित्र और पुनीत कार्य कोई और नही हो सकता है।रक्त देने से किसी प्रकार का नुकसान नही होता।रक्तदान महादान है और रक्तदाता समाज और मानवता का अनमोल सेवक है। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव सत्य प्रकाश वर्मा नफीसा बानों सुहेल सिद्दीकी विनोद यादव राज कुमार यादव श्रवण शुक्ल जमुना प्रजापति असद खान सरदार गुरुप्रीत सिंह अरशद खान सद्दाम हुसैन आदिल हसन इंजीनियर दानिश खान राशिद राईन सुफियान आफाक आदि मौजूद रहे।
