इसौली विधायक ने लगाई चौपाल
क्षेत्र की जनता की समस्याओं का किया निस्तारण
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए गंभीर दिखाई दिए । भारी बरसात में भी वह क्षेत्र की जनता के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करते हुए देखे गए। भारी बरसात के कारण चारों तरफ जल भराव की स्थिति बनी हुई है कहीं किसी के कच्चे मकान ढह गए हैं तो कहीं सड़क और नाली की समस्या विधायक के सामने पेश हुई । मुख्य रूप से राजस्व से संबंधित मामले उनके सामने रखे गए । समस्त मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन किया और समस्याओं से अवगत कराया । बिजली विभाग की समस्याओं पर उन्होंने त्वरित कार्यवाही करने की बात की । जगह-जगह चौपाल लगाकर उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और अपने स्तर से उनका निस्तारण किया।

