पौधे लगाना नहीं उन्हें जीवित रखना जरूरी- डीएफओ अमित सिंह
राणा प्रताप कॉलेज में वन विभाग एवं नमस्ते एनवायरमेंट द्वारा प्रतियोगिता और पौधा वितरण
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। राणा प्रताप पी जी कॉलेज में वन विभाग सुल्तानपुर द्वारा क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम कराया गया। यह कार्यक्रम सुल्तानपुर की नमस्ते एनवायरमेंट समिति के मदद से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सुल्तानपुर जिले के डीएफओ अमित सिंह जिला परियोजना अधिकारी अभिनंदन सिंह प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष तापमान बढ़ रहा है। एक पेड़ माँ के नाम बड़ा संदेश दे रही है। माँ जैसे आपकी देखभाल निस्वार्थ भाव से करती है वैसे ही आप भी पौधे की देखभाल करें। दुःखद है कि आज जंगल कट जाना सीमेंटेड होना विकास माना जाता है। डीएफओ ने कहा कि पौशे लगाने से ज्यादा उसे जीवित रखना जरुरी है। अगर पौधे बचे रहे तो कुछ साल में पर्यावरण ठीक करने की तरफ हम बढेंगे। विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि हरेक पौधा लगाने वाले विद्यार्थी का हम रिकार्ड रख रहे है। समय समय पर पौधे के प्रगति की जानकारी ली जाएगी। किवज कंपटीशन में आशुतोष पाण्डेय प्रथम खुशी त्रिपाठी द्वितीय शिवम तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत हुए। पेंटिंग प्रतियोगिता में ख़ुशी सिंह प्रथम आकांक्षा यादव द्वितीय आंशिका मौर्या तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत हुई। इस कार्यक्रम में नमस्ते एनवायरमेंट सोसाइटी की तरफ से डॉ शिशिर श्रीवास्तव डॉ प्रीति प्रकाश एवं रेनू सिंह तथा डॉ विवेक सिंह डॉ संतोष अंश ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शिवानी पाण्डेय डॉ पुष्कर प्रताप तिवारी के साथ वन विभाग के कई कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित शिक्षकों को पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति प्रकाश ने किया।
