अधिवक्ताओ के हित से नही होगा समझौता- रणजीत सिंह
अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा -रमाशंकर पांडेय
सुलतानपुर: बार एसोसिएशन सुलतानपुर के चुनाव में रणजीत सिंह त्रिसुण्डी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल की है। महासचिव पद पर रमाशंकर पांडेय विजयी हुए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद पांडेय और महासचिव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रणजीत सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए बिना किसी समझौते के कार्य करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने और बाइलाज के अनुसार काम करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित महासचिव रमाशंकर पांडेय ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का वादा किया। मतदान सोमवार को छह बूथों पर हुआ था, जिसमें 1,728 वकीलों ने हिस्सा लिया। रणजीत सिंह ने 730 मत प्राप्त कर 338 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि रमाशंकर पांडेय ने 470 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार सिंह पप्पू को 46 वोटों से हराया। इस जीत पर समर्थकों में भारी खुशी है और विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष करुणाशंकर दूबे नरेंद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय वीरेंद्र चतुर्वेदी अब्बास अहमद खान संतोष पांडेय राजेंद्र प्रसाद मिश्रा कुलदीप पाठक विपिन मिश्र सूरज सिंह मनोज श्रीवास्तव समय अन्य अधिवक्ताओ ने नई कार्यकारणी को बधाई और शुभकामनाए दी है।
